Madhya Pradesh News भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुई मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा शुक्रवार को स्थानीय एनआईआईटी टेकड़ी में एकता दुर्गा समिति द्वारा मां भगवती के विशाल मंदिर निर्माण एवं प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। विहिप मातृशक्ति संयोजिका रेखा चौरे ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी एवं क्षेत्र की महिलाओं के अथक प्रयास से आज माता भगवती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मां भगवती के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बीते 19 जून को हुआ था। जिसमें कलश यात्रा के साथ महोत्सव की शुरू हुई थी। जिसके बाद 20 जून को मंडल पूजन, 21 जून को जलादिवान-अनादिवान, 22 जून को पुष्पादि फलादि घृतादि वात पूजन के बाद शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे के साथ कार्यकम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगरभर से धर्मप्रेमी बंधुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्यलाभ प्राप्त किया।


Subscribe to my channel