छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News पी.जी.कॉलेज कांकेर में प्रवेश प्रारंभ 

रिपोर्टर यशवंत  कुमार साहू कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर  भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में सत्र 2023-24 का प्रवेश कार्य 01 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो रहा है। बी.ए./बी.एस.सी/बी.कॉम./बी.सी.ए. एवं एम.ए. हिन्दी, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी/एम.काम./एम.एस.सी- रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, भूगर्भशास्त्र, प्राणीशास्त्र/एल.एल.बी./डी.सी.ए./पी.जी.डी.सी.ए.सेमेस्टर प्रणाली की समस्त कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश समिति से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश वरीयता (मेरिट) क्रम के आधार पर सूची में नाम देखकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश 01 जुलाई सुबह 11बजे से आवश्यक दस्तावेज की जॉच उपरान्त समिति से प्रवेश पत्र प्राप्त कर निर्धारित शुल्क जमा कर अस्थायी प्रवेश ले सकते हैं।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्मय आदर्श महाविद्यालय कांकेर में भी बी.एस.सी./बी.कॉम.विथ कम्प्यूटर एप्लीकेशन की समस्त कक्षाओं में प्रवेश 01 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज जमा कर प्रावीण्यता क्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button