छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News एक महिला डेप्युटी कलेक्टर ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

अधिकारी ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उसके घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में जाने की अनुमति देने से सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकार कर दिया था। मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर का है। यहां एसडीएम के पद पर निशा बांगरे पदस्थ हैं। वह बैतूल जिले के आमला में 25 जून से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने अवकाश मांगा और आवेदन भी किया ,मगर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली। कार्यक्रम के आयोजक हैं पति mइस आयोजन के संयोजक उनके पति हैं। वह अपने मकान के गृहप्रवेश के साथ ही विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करने जाना चाहती थीं। धार्मिक आयोजन में जाने के लिए अवकाश और अनुमति न मिलने से नाराज निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं। लंबे समय से छुट्टी में थी निशा बांगरे ज्ञात हो कि पिछले काफी अरसे से निशा बांगरे अवकाश पर रहीं और उनके आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में आमला से चुनाव लड़ने की भी चर्चा है। एक बार तो वह स्वयं भी कह चुकी हैं कि जनता अगर ऐसा चाहती है, तो वे विचार करेंगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button