IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News राष्ट्रवादी विचारधाराओं से ओतप्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, वसुदेव कुटुंबकम एवं वेदों के मार्ग पर चलने के संदेश के साथ पौधारोपण किया गया :

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 नारनौल  अभियान के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के प्रांगण में सांयकाल डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्र सेवाओं को समर्पित डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार की जयंती, भगवान धन्वंतरी,महर्षि पतंजलि एवं महर्षि दयानंद सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर पर्यावरण व जल संरक्षण,योग एवं स्वच्छता के संदेश के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर वैदिक संस्कृति के प्रचारक जगराम आर्य ने कहा वेदों,योग, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव तैयार करता है। भारतीय संस्कृति और संस्कारों की अनुपालन का संदेश आज युवा पीढ़ी को देने की आवश्यकता है।आचार्य रमेश शास्त्री ने कहा दैनिक दिनचर्या में हवन यज्ञ पद्धति को शामिल कर हम अपने तन,मन को निरोग रख सकते हैं।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button