Madhya Pradesh News पशु चिकित्सा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर -1962 सुड़गांव में सार (गौशाला) गिरने से एक बैल दबने से हुआ घायल उपचार के लिए संजीवनी योजना सुड़गांव पहुंची

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला : पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन संजीवनी योजना 1962 समस्त विकास खण्डों में प्रारंभ की जा चुकी है। इस योजना के अंतर्गत पशु पालकों को 1962 पर कॉल करने पर उपचार, टीकाकरण, औषधि वितरण, बधियाकरण, शल्यक्रिया इत्यादि सेवायें उपलब्ध होंगी। उप संचालक पशु चिकित्सा द्वारा जिले के समस्त गांव में पशु पालकों से अनुरोध किया गया है कि टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल कर पशुपालन विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लें। पशुपालकों को 1962 टोल फ्री नम्बर पर कॉल करने पर एक मैसेज के माध्यम से आने वाले पशु चिकित्सक का मोबाईल नम्बर प्राप्त होगा। संबंधित पशु चिकित्सक पशु की बीमारी के आधार पर पशु पालक के घर पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा। विकास खण्ड मोहगांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव में शुक्रवार को सुबह से वर्षा हुआ वर्षा के दौरान लगभग 9:30 बाजे पशुओं के लिए बना हुआ (सार) गौशाला गिरा जिसमें एक बैल दब गया स्थानीय लोगों की मदद से बैल को बाहर निकाला गया स्थानीय पत्रकार इन्द्रमेन मार्को ने निकालने के बाद 1962 पर कॉल किया जिसमें मोहगांव मुख्यालय के डॉक्टर डी एस मरावी अपनी टीम को ग्राम सुड़गांव पहुंचाया और बैल का इलाज सुरक्षित ढंग से किया गया चैन सिंह मलगाम बैल मालिक का कहना है कि सरकार की ऐसी योजना लागू किया है कि अब पशुपालकों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है सिर्फ एक फोन करना पड़ता है और डॉक्टर घर पर उपलब्ध हो जाते हैं धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री चौहान जी इस योजना को लांच किया l घटनास्थल पर उपस्थित नागरिक कोदुलाल परते पंसारी परते राजेश मलगाम सुरेश मलगाम ललित मलगाम कोटवार गया दास सोनवानी आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे l


Subscribe to my channel