IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ग्राम पचेर में परिवार के लोगों ने आम रास्ते को बंद किया मवेशी ट्रैक्टर बाहन बाहर निकलने में भारी परेशानी, परिवार के ही लोग दे रहे जान से मारने की धमकी कलेक्टर तहसीलदार से शिकायत अतिक्रमण हटाए जाने की मांग।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा : खरगापुर विधानसभा के ग्राम पचेर में लल्लू यादव और उनके परिवार के लोगों के द्वारा राजेश यादव के मवेशी एवं बाहन निकलने वाले आम रास्ते को बंद कर दिया है साथ ही राजेश यादव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा कलेक्टर और तहसीलदार से शिकायत की गई है चौकी में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई शिकायत में उल्लेख किया गया है खसरा नंबर 134 रास्ता है रास्ते में लल्लू यादव और उनके परिवार के लोगों के द्वारा पत्थर गम्मा डालकर रास्ते को बंद किया गया है

साथ दीवाल खड़ी करने की कोशिश की जिस पर पीड़ित ने खरगापुर तहसीलदार से स्टे है वहीं पीड़ित के द्वारा निष्पक्ष सुनवाई करते हुए मामले में निर्णय लिए जाने की गुहार लगाई गई साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की उक्त अतिक्रमण को हटाए जाने की भी मांग की जा रही है रास्ता बंद होने से दैनिक कार्य नहीं हो पा रहे है मवेशियों को चारा पानी और खेत पर चारने के लिए भी पीड़ित नहीं जा पा रहे इस संबंध में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग कलेक्टर से लेकर तहसीलदार से की गई है इनका कहना है : पचेर में परिवार के ही लोगों के द्वारा आम रास्ते को बंद किया गया है शासकीय आम रास्ता है दोनों पक्षकारों की सुनवाई की जा रही है हमारे यहां पेशियां चल रही हैं मामले की सुनवाई के बाद जल्द ही फैसला किया जाएगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button