
रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान
राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविधालय के तहत आयोजित की गई चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा-2022 में कस्बे के आदर्श नगर निवासी शिक्षक दंपति के पुत्र व पुत्री ने एक साथ चयनित होकर अपने माता-पिता, क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है।

भर्ती परीक्षा में अध्यापक रणजीत सिंह गुर्जर एवं अध्यापिका शकुन्तला देवी गुर्जर के पुत्र डॉ. दीपक सिंह व पुत्री डॉ. सोनम सिंह एक साथ चयनित हुये है। शिक्षक परिवार से आने वाले डॉ. दीपक व डॉ. सोनम ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से यह सफलता अर्जित की है। चिकित्सक भाई-बहन के दादा स्व. अठुर सिंह भारतीय सेना में सुबेदार पद से सेवानिवृत हुये थे। उनकी सफलता पर दादी अनारली देवी ने बताया कि दोनों भाई-बहन बचपन से ही चिकित्सक बनना चाहते थे।




Subscribe to my channel