IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना से श्री मुकेश सिंह को बेटी कविता की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि

योजना में राशि मिलने पर श्री मुकेश प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद

 

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास  23 जून 2023 राज्य शासन द्वारा संचालित म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना जो कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के कल्याण हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है गरीब एवं मजदूर वर्ग को अधिक से अधिक शासन की लाभान्वित योजनाओं का लाभ मिले। इन्हीं योजनाओं मे श्रम विभाग अंतर्गत मध्‍य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की विवाह सहायता योजना में श्रमिक वर्ग के व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक श्री मुकेश पिता कालू सिंह को अपनी बेटी कविता की शादी के लिए 51 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्‍त हुई है। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ह्दय से धन्यवाद दे रहे हैं। श्रमिक श्री मुकेश ने बताया कि वे श्रमिक होकर भवन निर्माण कार्य मे मजदूरी करते है तथा जो मजदूरी प्राप्त होती है उससे अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। उनकी बेटी की शादी की चिंता उन्हे सताई जा रही थी लेकिन प्रदेश सरकार की श्रम विभाग अंतर्गत मध्‍य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना से 51 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। इसके लिए मैं तथा मेरा पूरा परिवार बहुत खुश हूँ। इसके लिए शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button