पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Punjab News जालंधर के विकास और पंजाब की तरक्की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी : अर्जुन राम मेघवाल

भाजपा जालंधर लोकसभा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भारी संख्या में महिलाएं, नौजवान और व्यापारी हुए शामिल जालंधर के बड़े व्यापारी नेता रविंदर धीर को केंद्रीय मंत्री ने करवाया भाजपा में शामिल।

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

लंधर  22 जून   मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल के तहत पंजाब भाजपा ने राज्य की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष के सेवा शासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों से अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर भाजपा जालंधर शहरी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय साईं दास स्कूल की ग्राउंड मे विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष रुप से उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा और विक्रमजीत सिंह चीमा, इंदर इकबाल सिंह अटवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंगल, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, जिला जालंधर देहाती साउथ अध्यक्ष पंकज ढींगरा, जिला जालंधर देहाती नार्थ अध्यक्ष रंजीत पवार, भाजपा देहाती प्रभारी संजीव मिन्हास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी औऱ विनोद शर्मा, पूर्व देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, पुनीत शुक्ला, किट्टू ग्रेवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सनी शर्मा, रैली इंचार्ज मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, नरेंद्र पाल सिंह चंदी, शम्मी कुमार, गौरव महे भी उपस्थित थे।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से जालंधर को अत्याधुनिक हस्पताल, वर्ल्ड क्लास हाईवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन, केंद्र सरकार के सहयोग से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मिले हैं और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की नीतियों से आज देश आर्थिक रूप से मजबूत होकर, सैनिक सुरक्षा को आधुनिक करते हुए, भारत ने विश्व पटल पर अपनी साख बनाई है। मोदी जी ने ऐसे अनेक कार्य पूर्ण कर दिए है जो वर्षो से लंबित थे, जिनमें गरीब कल्याण आवास योजना के तहत पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में पहुंचता है, शौच व्यवस्था 11 करोड़ 50 लाख शौचालय का निर्माण, घर घर में शुद्ध जल पहुचाना आदि प्रमुख हैं। आज इस विशाल जनसभा ने सिद्ध कर दिया है कि जालंधर नगर निगम के आने वाले चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पंजाब के गांवों में भाजपा को मिल रहे भारी जनसमर्थन को देखकर स्पष्ट है भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन चुकी है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई और जमीनी स्तर पर उतारी गई सभी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। कोरोना महामारी के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों का मुफ्त टीकाकरण कर उनकी जान को बचाया और 83 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर कालिया,दविंदर भारद्वाज,जिला सचिव अमित भाटिया,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, गुरविंदर सिंह लांबा, भूपेंद्र कुमार, वरुण कंबोज, अश्वनी भंडारी ,दर्शन लाल भगत,अजय चोपड़ा, अश्विनी अटवाल, बालकृष्ण बाली ,अनु शर्मा, मीनू शर्मा, श्याम शर्मा,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी ,योगेश मल्होत्रा,ज़िला कैशियर हितेश स्याल, प्रवक्ता बृजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा ,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल, अमृतपाल सिंह, कुणाल शर्मा ,मनीष बल,प्रदीप कपानिया, गौरव जोशी, पूर्ण भारती,राकेश राणा, जनक राज भगत, बलराज बदन, शिव दर्शन अभी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष, अजमेर सिंह बादल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन कश्यप नरेश दीवान किशन लाल शर्मा दीपाली बागड़िया, रजनीश सहगल आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button