छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 जांजगीर-चांपा  महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के प्रत्येक परियोजना के ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जी-20 एजुकेशन वर्किंग गु्रप द्वारा बच्चों में ई.सी.सी.ई. एवं फउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी संबंधित जागरूकता लाने के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम संचालन हेतु गतिविधियों की सूची प्रेषित की गयी थी। जिसके अनुसार ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए यह गतिविधियॉ आयोजित करायी गयी। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बच्चों के द्वारा मिट्टी के खिलौने एवं माचिस के डिब्बे आदि सामग्री का उपयोग कर खिलौने बनाने गये। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाई गई। बच्चों के लिए फउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी संबंधित खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा कविताएं एवं कहानियॉ सुनाई गई एवं चित्र बनाये गये। बच्चों ने रंगबिरंगी पोशक पहनकर नाटक में भाग लिया। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता हेतु रैली निकालकर जनभागीदारी कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button