IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News सत्ता पक्ष के विरोध में विपक्ष के साथ गूंजी आवाजे पुरानी पेंशन नहीं तो वोट , नहीं लगे नारे ।

पुरानी पेंशन को लेकर रतलाम बड़बड़ हनुमान मंदिर पर एक सभा आयोजित की गई।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

जो पुरानी पेंशन की बात करेगा वही प्रदेश पर राज करेगा-विजय कुमार बंधु जिले के बड़बड़ हनुमान मंदिर स्थित जानकी मंडप पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नेशनल मुवमेंटऑफ पेंशन स्कीम संगठन द्वारा आयोजित आम सभा में देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने सभा को पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को ओल्ड पेंशन स्कीम के संपूर्ण देश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महारैली रथयात्रा से भ्रमण पर आज रतलाम हजारों की संख्या में कर्मचारी महारैली में शामिल हुए हैं। सभी अपनी एकजुटता और ताकत का पुरजोर तरीके से प्रदर्शन किया। संबोधित किया। सर्वप्रथम बिलपाक टोल से पेंशन रथ सहित सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शहर के विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु का काफिला सभा स्थल बड़बड़ हनुमान मंदिर स्थित जानकी मंडप पहुंचा। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कर्मचारी संगठनों द्वारा पेंशन रथ यात्रा का स्वागत किया गया। श्री विजय कुमार बंधु के साथ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया एवं ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. सिंगोर भी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से वक्ताओं ने कर्मचारियों के मान सम्मान से जुड़े बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल करने की बात अपने उद्बोधन में कहीं और सीधे-सीधे राजनीतिक दलों को यह चेतावनी दी कि यदि प्रदेश के साथ देश में समय रहते पेंशन बहाल नहीं की गई तो मध्य प्रदेश का कर्मचारी अपने वोट के अधिकार से पेंशन लेने के लिए सदैव तैयार है। यदि वर्तमान स्थापित सरकारों ने कर्मचारियों को पेंशन बहाल नहीं की तो हम प्रदेश के छः लाख कर्मचारी वोट फॉर पेंशन मुहिम का आगाज करेंगे। श्री डी के सिंगौर ने कहा कि कोई राजनीतिक दल हमारा रिश्तेदार नहीं है जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। कार्यक्रम में संभाग के हजारों कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल बोरिया नरेंद्र कुमार टाक, शैतान सिंह राठौर, राजीव लवानिया, मुस्तकीम सिद्दीकी, हेमंतसिंह राठौर, रजनीश चौहान राजेंद्र मिहोलिया, मनोज यादव, नय्युन पठान, संजय मेहता, योगेश कसेरा, निर्मल सिंह चौहान, रईस खान आसिफ खान, जीवन भगोरा, कालू सिंह कटारा, कैलाश राठौर सहित सैकड़ों संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिले के संयोजक डॉ मुनेंद्र दुबे ने किया। एवं आभार अपाक्स, एवं ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार टाक ने व्यक्त किया।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button