IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बाजपेई उन्नाव लूटी हुई जेसीबी मय दो अवैध तमंचा व 04 अवैध जिन्दा कारतूस के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार ।

रिपोर्टर आदित्य गोपाल बाजपेई उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव. पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा लूटी हुई जेसीबी मय 02 अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.01.2023 को थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत ट्रांस गंगा सिटी में मेरठ निवासी अमित कुमार की फर्म में चौकीदारी कर रहे रामकिशोर पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम मूरतखेड़ा नें समय करीब 21:45 बजे पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात लोगों द्वारा मुझे बंधक बनाकर फर्म में खड़ी जेसीबी यूपी15 ईटी 2551 को ले कर चले गए। फर्म सुपरवाइजर अनुज कुमार उपरोक्त द्वारा तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 31/2023 धारा 342/394 भादवि पंजीकृत किया गया था । प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अवनीश कुमार सिंह मय हमराह फोर्स , स्वाट/सर्विलांस टीम की सहायता थाना गंगाघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/23 धारा 394/342 भादवि से सम्बन्धित शिवमोहन राजपूत पुत्र नोखे लाल उम्र 30 वर्ष नि0ग्राम उमेश खेडा बंधवा थाना माखी जनपद उन्नाव , नीरज यादव पुत्र श्री पाल यादव उम्र करीब 28 वर्ष निवासी मिर्जापुर सुमारी थाना पुरवा जनपद उन्नाव , मोहित सिंह उर्फ छोटू पुत्र उदय भान उम्र 20 वर्ष निवासी परियर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव , रोहित कश्यप पुत्र भगवान दीन उम्र 18 वर्ष निवासी परियर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव , दुर्गेश कश्यप पुत्र मिजाजी उम्र 22 वर्ष निवासी परियर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूटी गई 01 अदद जे0सी0बी0 नंबर UP15ET2510 व 01 मोबाइल की-पैड माल मशरुका संबंधित मु0अ0सं0 31/23 धारा 342/394 भादवि0 व 02 अदद तमंचा .315 बोर व 04 अदद जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 02 मो0साइकिल, 03 अदद मोबाइल फोन आदि के साथ गिरफ्तार किया गया । जेसीबी चालक शिवमोहन राजपूत पुत्र नोखे लाल नि0ग्राम उमेश खेडा बंधवा थाना माखी जनपद उन्नाव ने पूंछतांछ पर बताया कि प्लांट का कार्य लगभग पूर्ण होने वाला था, प्लांट का कहीं और सिफ्ट होने वाला था जिसके कारण हम लोगों की नियत खराब हो गई और बाहर का आदमी होने के कारण हम लोगों ने जेसीबी को लूट लिया था और आज बेंचने हेतु ले जा रहे थे तभी पकडे गये । बरामदगी का विवरण जे0सी0बी0 नंबर UP15ET2510 व कीपैड मोबाइल (सम्बन्धित मु0अ0सं0 31/23 धारा 394/342 भादवि) 02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त 02 मो0सा0 (बजाज सीटी-100 नंबर UP35AZ1533 व हाण्डा साइन UP35AS8902) गिरफ्तार करने वाली टीम में अवनीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट. उ0नि0 राजीव कुमार थाना गंगाघाट. उ0नि0 श्री रविशंकर मिश्रा थाना गंगाघाट. हे0का0 सतीश राय थाना गंगाघाट. का0 शोभित यादव थाना गंगाघाट. का0 यशवीर सिंह थाना गंगाघाट. का0 आशीष तिवारी थाना गंगाघाट. का0 राघवेन्द्र गुर्जर थाना गंगाघाट. का0 सचिन कुमार थाना गंगाघाट स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायण सिंह .हे0का0 आशीष मिश्रा ,हे0का0 सत्येन्द्र सिंह .का0 रवि .का0 गौरव कुमार सर्विलांस टीम, हे0का0 अब्दुल जब्बार . का0 राधेश्याम

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button