छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष मनाया गया

स्वयंसेवकों का नगर में अनेकों स्थानो पर पुष्प वर्षा एवं भारत मां की जय जय कार के नारों के साथ स्वागत किया गया।

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

भानूप्रतापपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की कड़ी में संघ की जिला इकाई के द्वारा
भानुप्रतापपुर में कार्यकर्ता एकत्रीकरण एवं नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों का नगर में अनेकों स्थानो पर पुष्प वर्षा एवं भारत मां की जय जय कार के नारों के साथ स्वागत किया गया। एकत्रीकरण के समापन के अवसर पर स्वयंसेवक एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सावत जोशी जिला उपाध्यक्ष सतनामी समाज ने कहा संघ का कार्य देश के लिए महत्वपूर्ण है संघ के स्वयंसेवक अपना समय और संसाधन लगाकर समाज का कार्य करते हैं यहां कोई भाड़ा लेकर कार्य नही करता इस लिए संघ का अपना महत्व है समाज की अपेक्षा के अनुरूप संघ कार्य आप सभी करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी ने 100 वर्ष पूर्व जिन परिस्थितियों में हिंदू संगठन की आवश्यकता महसूस की उसकी तब उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। मुगलों अंग्रेजों आदि आक्रमणकारियों के दौर में देश का हिंदू समाज अपनी पहचान स्वाभिमान एवं समाज राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति उसकी उदासीनता आदि इन परिस्थितियों के बीच देश को अपनी मां कहने वाले हिंदू समाज को देश के लिए खड़ा करने का निश्चय डॉक्टर हेडगेवार जी ने किया ।अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने संघ का विस्तार पूरे देश भर में कर दिया जिसके बाद देश के कोने कोने में समाज जीवन के अन्य अन्य क्षेत्रों में संघ कार्य का विस्तार हुआ। आज भी संघ कार्य की उतनी ही प्रासंगिकता हम सबके बीच में भी हैं आज भी देश में अनेकों संकट सिर उठाए देश के सामने खड़ा है ऐसे संकटों से पार पाने के लिए समाज की शक्ति को जागृत करना ही सबसे प्रमुख कार्य है और इसी कार्य का बीड़ा संघ ने उठाया है हम सभी स्वयंसेवकों को अपने अपने क्षेत्र में अपना बहुमूल्य समय ,संसाधन और जीवन देशकाज में लगाना होगा।

देश और देश के प्रति श्रद्धा भाव से कार्य करने वाले लोगों, संगठनों को आज भी कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है देश हित में कार्य करने वाले लोगों की नकारात्मक छवि बनाने का दुषकृत्य किया जा रहा है ऐसे में सभी स्वयंसेवकों का यह उत्तरोत्तर दायित्व बनता है कि वह इस प्रकार की चुनौतियों को पार पाएं और अपने गांव से अपने देश हित के कार्य करने की शुरुआत करें।इस कार्यक्रम मे जिला संघचालक गोकुल यादव नगर संघ चालक द्वारिका साहू समेत जिले के अनेक कार्यकर्ता एवम नगरवाशी उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button