Chhattisgarh News सर आप थोड़ा फोन पर बात कर लीजिए सर सामने वाला टेंशन में है
26 माह से अपने रिटायर्ड कर्मचारी कर रहा शोषण दल्लीराजहरा नगरपालिका बना अपने ही कर्मचारी का शोषणकर्ता

रिपोर्टर गौरीशंकर पिपरे दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास के सामने बैठेंगे परिवार सहित आमरण अनशन पर
दल्लीराजहरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी व लेखापाल पर लगे गम्भीर आरोप
करोड़ों का बिल निकल रहा पर अपने कर्मचारी को पेमेंट देने नही है नगरपालिका मद में पैसा
दल्लीराजहरा : नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारी मोहन सिंह ठाकुर की ह्रदयविदारक आप बीती सुन आप लोग सोचने पर मजबूर हो जायेंगे की जिस नगरपालिका के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। उसी के अधिकारियों ने शोषण की इंतहा कर दी। मोहन ठाकुर को रिटायर्ड हुवे आज 26 माह हो चुके हैं। परंतु उनको उनका ग्रेजवेटी का पैसा आज तक नही दिया गया। अपने ही पैसों की गुहार लेकर सरकारी कार्यलय का चक्कर काट रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री जनशिकायत निवारण विभाग में ऑनलाइन अपनी आखरी आवेदन लगाया है। यदि वहाँ भी न्याय नही मिला तो परिवार सहित मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन पर बैठने की बात मोहन ठाकुर ने कही मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि महोदय जी, मैं मोहन सिंह ठाकुर 30/04/2021 को नगरपालिका दल्लीराजहरा से रिटायर्ड हो गया हूँ। मेरा मूलपद पंप चालक का था। मेरा उपादान (ग्रेजवेटी) की राशि जो लगभग 5 लाख रुपये के आस पास है। उसे 26 महीनों से नगरपालिका के लेखापाल व मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जान बूझकर रोका गया है मेरे द्वारा इन 26 महीनों में कम से कम 100 बार नगर पालिका दल्लीराजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व लेखपाल के पास निवेदन किया हूँ। हर बार कुछ दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया जाता है। मेरे द्वारा कलेक्टर महोदय के जनदर्शन में भी आवेदन लगा गया था। जिसमे जाँच में अधिकारियों द्वारा नगर पालिका में पैसा नही होने की गलत जानकारी कलेक्टर महोदय को देकर गुमराह किया गया है।



Subscribe to my channel