छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News  मौसम का हाल:राजधानी में दिनभर चली लू, आज शाम-रात में होगी हल्की बारिश

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर लू चली। दिन का तापमान आज भी 43 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। पिछले कुछ दिनों से शहर में पड़ रही गर्मी इस समय चरम पर है। शहर के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी शहर में तेज गर्मी रहेगी, लेकिन शाम-रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में पश्चिम से आ रही गर्मी के कारण पूरा शहर तपने लगा है। सुबह से ही तेज गर्मी शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते पारा अधिकतम पर पहुंच गया। सुबह हवा में नमी 46 फीसदी थी। यह शाम तक घटकर 24 प्रतिशत पहुंच गई। हवा में नमी लगभग खत्म होने के कारण दिनभर शुष्क हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून पहुंचने में अभी देरी है। इसलिए तापमान में फिलहाल बहुत अधिक गिरावट आने की संभावना नहीं है। दिन में तेज गर्मी के कारण शाम-रात में स्थानीय प्रभाव से गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मंगलवार को दिन में हल्के बादल रहने की संभावना है। हालांकि दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। रात में भी पारा 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button