Chhattisgarh News कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
कलेक्टर ने 80 वृद्धजन मतदाता जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजन करने के दिए निर्देश किसानों की मांग के अनुसार खाद बीज का वितरण करें - कलेक्टर बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
जांजगीर 20 जून 2023 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने 80+ वृद्धजन मतदाता सूची तैयार करने, 80+ वृद्धजन मतदाता जागरूकता एवं सम्मान आयोजन करने, मतदान हेतु उनके वैकल्पिक बैलेट की सुविधा से अवगत कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में वृद्धजनो की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच, गांवों एवं शहरों में 17 प्लस आयु के नवीन मतदाताओं को जोड़ने, मतदान केंद्रों की आधरभूत व्यवस्थाएं, स्वीप गतिविधियों संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सेक्टर ऑफिसर को पोलिंग बूथ पर आधारभूत व्यवस्थाओं बिजली, पानी, रैंप, शौचालय निर्माण का निरीक्षण करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए रोजगार की संभावनाओं की जानकारी एकत्र करने और उनके लिए रोजगार-स्वरोजगार हेतु योजना तैयार किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला उद्योग को चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योगों के साथ बैठक करके बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से रोजगार प्रदाय करने तथा रेशम, उद्यानिकी, कृषि, अंत्याव्यवसायी एवं संबंधित विभागों को प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद व बीज के भंडारण व उठाव पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण रखें और किसानों की मांग के अनुसार खाद बीज का वितरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अवैध रूप से विक्रय किए जा रहे खाद-बीज पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास व कार्यालयों में रिक्त स्थानों व बाउंड्रीवाल के किनारे वृक्षारोपण करने कहा। इसके साथ ही पंचायतों के सामुदायिक जमीन पर फलदार जलाऊ लकड़ी एवं छायादार वृक्ष के वृक्षारोपण करने हेतु के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किये जाने वाले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को शामिल होने कहा। उन्होंने योगा कार्यक्रम में एनसीसी, राजीव युवा मितान क्लब, एनएसएस, विद्यार्थियों व आमजनों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना के तहत् शिक्षा विभाग अधिकारियों से जिले में चल रहे स्कूलों की मरम्मत व जीर्णोद्धार के संबंध में चर्चा करते हुए योजना के तहत चलने वाले कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को वार्ड स्तर पर रोस्टर तैयार कर आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासकीय भवनों का रंगाई पुताई प्राकृतिक गोबर पेंट से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में वन मंडालाधिकारी श्री दिनेश पटेल, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का किया गया शुभारंभ !
जांजगीर-चांपा 20 जून 2023 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जांजगीर में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओ.आर.एस. का पैकेट तथा डायरिया से पीड़ित बच्चों को ओ.आर.एस. तथा जिंक टेबलेट दिया जा रहा है। पखवाड़े में सभी स्वास्थ्य संस्था में ओ.आर.एस. कॉर्नर स्थापित किया गया है। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र में 20 जून से 04 जुलाई तक पखवाड़ा आयोजित किया जाना है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. जागृति एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान का कलेक्टोरेट परिसर में हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा 20 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन आज कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में किया गया। कलेक्टर ने जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। जिससे बेटियों के प्रति समाज के विचारधारा में परिवर्तन आयेगा, बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी, वे समाज के प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते हुये सम्मानपूर्वक जीवन यापन करेगी । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान कर शुभारंभ 15 जून को शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्रीमती पुष्पा पाटले एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ग्राम ससहा पामगढ़ में किया गया। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश कुमार पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया सहित विभिन्न विभाग प्रमुखों के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत जागरूकता लाने हेतु हस्ताक्षर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गयी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम होगा आयोजन संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे मुख्य अतिथि
जांजगीर-चांपा 20 जुन 2023/ ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम, पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम जांजगीर के भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे। इसके साथ ही जिले के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।



Subscribe to my channel