उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News जनपद की कोटद्वार पुलिस ने वाहन चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार,चोरी की गयी स्कूटी भी बरामद

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

वादी श्री धर्मपाल सिंह चौहान पुत्र बलवीर सिंह चौहान, निवासी- R.T.O. रोड सिम्लचौड़ कोटद्वार, पौडी गढवाल द्वारा थाना कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्री में वादी के घर के आगे से स्कूटी एक्टिवा ब्लैक रंग न0 UK12D-0813 चोरी कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-125/2023, धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। रिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा चौरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हेतु आदेशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर दबिश और सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त अरूण सिंह (उम्र-25 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी-सिद्धबाबा कालोनी खूनीबड़ कोटद्वार मय विवादित किशोर (उम्र-16 वर्ष) को चोरी किये गये वाहन के साथ सुखरो पुल निम्बूचौड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button