Madhya Pradesh News शासकीय शिक्षक के द्वारा आबादी की जमीन हड़पने के मामले में पहुंचा जांच दल
एसडीएम नायब तहसीलदार के सामने दी पत्रकार को देख लेने की धमकी जांच में मौके पर बने मिले लोगों के कच्चे घर

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
जरूवाखेड़ा मध्य प्रदेश के सागर जिले में राजस्व विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ शासकीय शिक्षक राजेंद्र प्रसाद बहरोलिया के द्वारा मध्यप्रदेश शासन आबादी की जमीन को न्यायालय को गुमराह कर राजस्व अधिकारियों से मिलकर अपने नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा ली, जबकि उस जगह पर 100 सालों से आदिवासी एवं अन्य लोग निवास करते हैं, पूरा मामला है जिले की तहसील नरयावली अंतर्गत मूडरा जरूवाखेडा हल्का क्रमांक 1 का, जहां पहले रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर 476 से बना 611 और अब नए रिकॉर्ड में बना 261 जो मध्य प्रदेश शासन आबादी राजस्व विभाग के रिकॉर्ड 1989-90 में दर्ज है
जिसकी शिकायत अशोक पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी सागर कलेक्टर एवं नायब तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की थी जिसकी जांच शनिवार दोपहर को अनुविभागीय अधिकारी नायाब तहसीलदार पटवारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को सुनकर मौके का निरीक्षण कर जब लोगों से पूछा तो लोगों ने 100 वर्षों से रहने का जवाब अनुविभागीय अधिकारी को दिया, उसके बाद मौका स्थल का पंचनामा बनाया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि मौके पर लोगों के घर बने हैं कृषि कार्य लगानी जमीन नहीं पाई गई, इसी दौरान अनुविभागीय अधिकारी और नायब तहसीलदार, पटवारी के समक्ष, राजेंद्र प्रसाद बहरोलिया के द्वारा बुलाए गए शराब के नशे में गुंडो ने आवेदक पत्रकार अशोक पटेल को मनोहर लोधी और डेलन लोधी ने देख लेने की धमकी दी एवं महिलाओं ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है


Subscribe to my channel