IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News महिदपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस को एकजुट करने का संदेश दिया।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज महिदपुर पहुंचे। उन्होंने पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। जिसके बाद मीडिया से चर्चा की। साथ ही बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की बात भी कही। विधानसभा चुनाव के पहले अब कांग्रेस नेताओं ने मैदान पकडना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मालवा क्षैत्र में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में महिदपुर पहुंचे कमलनाथ आज अलग ही अंदाज में दिखाई दिए।

उन्होंने पहले कांग्रेस को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यकर्ता की क्लास भी ली। जिसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया। कमलनाथ ने बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। इतना ही नहीं सरकार बनने पर हर वर्ग को लाभ देने की बात भी कही। कमलनाथ ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्य भी गिनाए। साथ ही भाजपा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को घोषणावीर भी बताया। और कहा कि इस सरकार में हर व्यवस्था चौपाट है। चाहे वो शिक्षा, व्यवस्था,कानून व्यवस्था हो। इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button