छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला : खड़े-खड़े देखते रह गए लोग,  जानिए पूरा मामला छत्तीसगढ़ लगातार अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला : खड़े-खड़े देखते रह गए लोग,  जानिए पूरा मामला छत्तीसगढ़ लगातार अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटना को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक युवक बीच सड़क में दूसरे को रॉड से ताबतोड़ हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरा मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार राहुल वर्मा और अनस मोहम्मद के बीच आपसी रंजिश थी। इसी के चलते अनस मोहम्मद ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े राहुल वर्मा पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास मौजूद लोग खड़े-खड़े देखते रहे मगर किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। बाद में स्थानीय युवकों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। पूरी घटना पास लगे सीसी टीव्ही कैमरे में रिकार्ड हुई है। आम महोत्सव : रायपुर में आया दुनिया के सबसे महंग आम : कीमत जान दंग रह जाएंगे आप राजधानी रायपुर में पहली बार आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित इस महोत्सव में 200 से अधिक किस्मों के आम देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में 2 लाख 70 हजार प्रति किलो का ’मियाजाकी’ आम सबसे ज्यादा खास है। आपको बता दें कि ‘‘मियाजाकी’’ आम दुनिया का सबसे मंहगा आम है, जो जापान में उगाया जाता है। इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किग्रा तक है। कोल इंडिया के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने इस आम को विश्रामपुर क्षेत्र के कमलपुर बाग स्थित अपने बाग में लगाया है और प्रदर्शनी के लिए 639 ग्राम का आम लेकर आए हैं, जिसकी कीमत एक लाख 82 हजार रुपये है. है। उन्होंने बताया कि यह आम आसानी से उत्पादित नहीं किया जा सकता। जापान की मिट्टी और वातावरण मियाजाकी आम के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए आम की कीमत बहुत ज्यादा है। ’मियाजाकी’ की यह है खासियत ‘‘मियाजाकी’’ आम जापान में उगाया जाता है और यहां के शहर ’मियाजाकी’ के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है। राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके पास इस प्रजाती के दो पेड़ हैं और पहला फल वे रायपुर लेकर आए हैं। इस आम की खासियत यह है कि फल का जो हिस्सा सूर्य की रोशनी की ओर होता है, उसका स्वाद अलग और जिस हिस्से पर रोशनी नहीं पड़ती उसका टेस्ट कुछ अलग होता है। आम महोत्सव का आज अंतिम दिन आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न वैराटियों के आम समेत अन्य राज्यों अहमदाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र, हैदराबाद आदि जगहों से लगभग 200 किस्मों के आमों की प्रदर्शनी सजी हुई है। वहीं खास लखनऊ के आम और आम के पौधे दोनों ही विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्रदर्शनी में रेशमी, बारहमासी, चौसा, कृष्णाभोग, केशर, चंदा, लंगड़ा, अंबिका, आम्रपाली, केसर, लालबाग, हिमायत, मल्लिका, दशहरी, खस उल खस सहित विभिन्न आमों की प्रदर्शनी देखने को मिल रही है। ओवरब्रिज से टकराई तेज रफ्तार यात्री बस : 26 यात्री घायल जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस ओवरब्रिज से टकरा गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें 2 यात्री ओवरब्रिज के नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा रायगढ़ जिले घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार को रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 एबी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया। जैसे है बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है। मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हो गए जबकि इनमे से 6 यात्री बुरी तरह से घायल है। जिन्हे प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं ड्रायवर की भी पतासाजी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, अब तक घायलों में सुनीता राठिया , नरेश राठिया , राधा , राधिका , निर्मान्ति , दुर्गेश्वरी को केजीएच रायगढ़ भेजा गया है। इधर इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है। फिलहाल अब तक किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी सामने नही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस बल मौके पर आई और राहत बचाव में कार्य मे जुटते हुए घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, दोनों की मौत तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना दुर्ग जिले की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अकलोरडीह के रहने वाले खोरबहरा निषाद की बच्चे तारिणी और हरीश रविवार दोपहर मार्केट गए हुए थे। वहां से लौटते समय इंजीनियरिंग पार्क रामायण चौक के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल, सड़क पर रेत पड़ी होने से हरीश की बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए। जिससे हरीश और उसकी बहन ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। तारिणी के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई का एक हाथ और पैर कट गया। उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button