छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News ओवरब्रिज से टकराई तेज रफ्तार यात्री बस : 26 यात्री घायल

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस ओवरब्रिज से टकरा गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें 2 यात्री ओवरब्रिज के नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा रायगढ़ जिले घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार को रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 एबी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया। जैसे है बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है। मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हो गए जबकि इनमे से 6 यात्री बुरी तरह से घायल है। जिन्हे प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं ड्रायवर की भी पतासाजी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, अब तक घायलों में सुनीता राठिया , नरेश राठिया , राधा , राधिका , निर्मान्ति , दुर्गेश्वरी को केजीएच रायगढ़ भेजा गया है। इधर इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है। फिलहाल अब तक किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी सामने नही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस बल मौके पर आई और राहत बचाव में कार्य मे जुटते हुए घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, दोनों की मौत तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना दुर्ग जिले की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अकलोरडीह के रहने वाले खोरबहरा निषाद की बच्चे तारिणी और हरीश रविवार दोपहर मार्केट गए हुए थे। वहां से लौटते समय इंजीनियरिंग पार्क रामायण चौक के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल, सड़क पर रेत पड़ी होने से हरीश की बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए। जिससे हरीश और उसकी बहन ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। तारिणी के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई का एक हाथ और पैर कट गया। उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button