छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News फंदे पर लटके मिली प्रेमी युगल की लाश, तीन साल से था प्रेम प्रसंब, जांच में ये बात आई सामने

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

फंदे पर लटके मिली प्रेमी युगल की लाश, तीन साल से था प्रेम प्रसंब, जांच में ये बात आई सामने, देखिए वीडियो
युवक-युवती की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली है। दोनों प्रेमी जोड़े बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोगों ने दोनों की लाश पेड़ पर लटकते हुए देखी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामला खैरागढ़ क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजलदेही के रहने युवक नारद यादव का सलगापाट गांव की रहने वाली पिंकी यादव से प्रेम प्रसंग था। दोनों की लाश ग्रामीणा ने पेड़ पर लटके देखी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकी पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतारकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक नारद की बहन की शादी मृतिका पिंकी के परिवार में हुई थी। इसी वजह से युवक का आना-जाना उसके घर पर होता था। शुक्रवार को भी वह बहन के यहां पहुँचा था, बहन के यहां से युवक वापिस जाने लगा। इसी बीच यह खबर सामने आई कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। परिजन भी इसका कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। परिजनों एवं अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या की ये खबर भी पढ़े कुछ दिन पहले युवक-युवती की लाश जंगल में मिली थी। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती के परिजनों ने शादी की बात को बात कहते हुए उन्हें टाल दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए और कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।  गरियाबंद में सांई मंदिर के पास प्रेमी जोड़े की लाश मिली थी। दोनों नाबालिग थे और दो दिन से लापता थे। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था। इसलिए मामला संदिग्ध था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button