झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Jharkhand News जमशेदपुर रांची एयरपोर्ट पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति

रिपोर्टर सुनील कुमार प्रसाद जमशेदपुर झारखंड

रांची एयरपोर्ट पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का जमशेदपुर के झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर मुख्य कोच एवं झारखंड अध्यक्ष खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रालोजपा सुनील कुमार प्रसाद नें अपने सीनियर टीम के साथ स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर श्री पशुपति कुमार पारस जी को सुनील कुमार प्रसाद ने अपनी सीनियर टीम के साथ बुके देकर उनका स्वागत किया और उन्होंने केंद्र मंत्री से रांची के रेडिएशन ब्लू होटल में भी मुलाकात की मुलाकात के दौरान कई बातों पर उन्होंने विचार किया

जैसे पूरे झारखंड राज्य और जिले के कई छोटे-छोटे गांव में खेल को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम होने चाहिए तथा खेल को राज्य में एक महत्वपूर्ण स्थान देते हुए इसे सिखाने के लिए भी कई एकेडमी खोलने चाहिए। इन खेलों को न केवल खेलने की नजर से बल्कि झारखंड को एक स्वस्थ राज्य बनाने के लिए भी इनका इन काफी बड़ा योगदान होगा। इस मुलाकात में साड़ी खिलाड़ियों को किस तरह से नई सुविधाएं दी जानी चाहिए या दी जाए इस विषय पर भी काफी चर्चा की गई अंत में मास्टर सुनील कुमार प्रसाद ने केंद्र मंत्री को अपनी ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से बुके देकर सम्मान किया और सारे खिलाड़ियों ने एक-एक करके पारस जी से मुलाकात की। मंत्री जी ने सारे सीनियर खिलाड़ियों को उनके भविष्य में अच्छे से खेल में प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनका प्रोत्साहित भी किया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button