छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी पवन सागर पिता सुख सागर उम्र 26 वर्ष साकिन कोहका थाना शिवरीनारायण  आरोपी के विरूद्ध धारा 354 भादवि 08 पाक्सो एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को आरोपी पवन सागर जांगड़े के द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़कर छेड़-छाड़ करने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में आरोपी पवन सागर जांगड़े के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/23 धारा 354 भा द वि 08 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी पवन सागर जांगड़े पिता सुख सागर जांगड़े उम्र 26 वर्ष निवासी कोका थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि केके कोसले,प्रधान आरक्षक एनुका , तिर्की, आरक्षक श्री कांत सिंह, प्रवीण साहू, तेरस राम साहू का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button