छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक आयोजित

 जिला पुरातत्व संघ की बैठक आयोजित कर जिले की संस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत का पुरालेख तैयार करने के दिए निर्देश

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

दल्हा पहाड़ में ट्रेकिंग व बोटिंग एवं कुदरी बैराज में बोटिंग की सुविधा होगी उपलब्ध
पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जांजगीर  16 जून 2023  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन के क्षेत्र में जिले का एक अलग पहचान बनाने एवं पर्यटन स्थल के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने विस्तृत समीक्षा कर पर्यटन सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला पुरातत्व संघ की बैठक आयोजित कर जिले की संस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत का पुरालेख तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी गढ़ों का मैपिंग कर जहां अतिक्रमण है वहां अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही श्री राहुल कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी श्री प्रमील वर्मा, पुरातत्व विभाग प्रभात कुमार सिंह शामिल थे। बैठक में कलेक्टर ने जिले की पयर्टक स्थलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानें के लिए संबंधित स्थलों में पर्यटन स्थलों का नाम, दूरी एवं सम्पर्क नम्बर के साथ टूरीज्म सर्किट मैप का संबंधित स्थलों पर बोर्ड लगाने कहा। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक विशेषताओं वाला जिला है। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं जरूर मिलनी चाहिए। साथ ही स्थानीय परिवेश, स्थानीय उत्पादों, स्थानीय गतिविधियों को शामिल करते हुए पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी श्री प्रमील वर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न धार्मिक, एतिहासिक एवं प्राकृतिक पयर्टन स्थलों की जानकारी दी। श्री राहुल सिंह ने जिले के ऐतिहासिक, पुरातत्विक एवं धार्मिक महत्व को बताते हुए पर्यटन के विकास के लिए सुझाव दिए। कलेक्टर ने जिले में पर्यटन स्थल के लिए प्रस्तावित सूची पर विस्तार से चर्चा की तथा सूची में जिले के अन्य दार्शनिक स्थलों को जोड़ने के लिए और सुझाव मांगे। बैठक में कलेक्टर ने भविष्य के लिए बनाई गई कार्य योजना जैसे दलहा पहाड़ में ट्रेकिंग, बोटिंग और साइकलिंग की सुविधा, कुदरी बैराज में बोटिंग की सुविधा एवं पर्यटन स्थल क्रोकोडाइल पार्क इंटरप्रिटेशन सेंटर व शिवरीनारायण में महानदी आरती, जांजगीर में भीमा तालाब तथा विष्णु मंदीर, शिवरीनारायण, खरौद पर्यटन स्थल पर चर्चा करते हुए पर्यटन व्यवस्था को और बेहतर करने साफ-सफाई रखने और नए पर्यटन संबंधी नवाचार को बढ़ावा देने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने पर्यटन स्थल के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिसका कलेक्टर की ओर से प्रभावी क्रियान्वयन करने की बात कही गई व सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।

सभी की सहभागिता से बढ़ेगा जिले का भूजल स्तर
गांव-गांव में ‘हमर पानी’ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान की शुरूआत
हमर पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान के संबंध में जिला पंचायत में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जांजगीर  16 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में ‘हमर पानी’ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान के संबंध में शुक्रवार को तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने बताया कि जिले का भूजल स्तर सभी की सहभागिता से बढ़ाया जाएगा। हमर पानी अभियान से गांव-गांव में विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। इन गतिविधियों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों की सामुदायिक सहभागिता से जलस्रोतों तालाब, कुएं, बोरवेल, रिचार्ज स्ट्रक्चर की साफ-सफाई की जाएगी। हमर पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यशाला में समर्थन सेंटर फार डेव्लपमेंट सपोर्ट वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक श्री देवीदास ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि जिले में भूजल स्तर कम होने के कारण जल स्रोतों में पानी की आपूर्ति कम हो रही है, या फ्लोराइड, आयरन, अन्य रसायनिक तत्वों मात्रा बढ़ रही है। इसका कारण है कि जमीन से पानी जितनी मात्रा में निकाला जा रहा है उसके अनुपात में पानी जमीन में नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि घर-घर पानी जाएगा, लेकिन यह पानी आएगा कहां से इसके लिए हम सभी को सहभागिता करते हुए चिंतन करना होगा। उन्होंने इस दौरान बताया कि हमर पानी अभियान के तहत घर से बहने वाला पानी एक जगह पर एकत्रित करते हुए छोटे कंटूर ट्रेंच, रिचार्ज पिट, मैजिक पिट्स, स्मॉल बंडस को सभी की सहभागिता से तैयार किया जाए और इन जगहों पर सब्जी, फलदार पौधे आदि भी रोपे जाए। कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जलग्रहण, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एनआरएलएम कार्यक्रम अधिकारी,एनएसएस, राजीव युवा क्लब, तकनीकी सहायक मनरेगा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। जागरूकता से ही मिलेगा सबको सुलभ पानी उन्होंने बताया कि पानी को लेकर भविष्य में ऐसी विकराल समस्या हो सकती है कि पैसा देने के बाद भी हमें पानी न मिले या बहुत अधिक पैसा खर्च करना पड़े, इसलिए इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि हमर पानी अभियान को सभी की सहभागिता से सफल बनाया जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर स्व सहायता समूह, जल बाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीव मितान क्लब आदि की टीम कार्य करते हुए इसके उद्देश्य को ग्रामीणों तक पहुंचाएं। इस कार्य में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, सचिव एवं सरपंच का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव के पानी को गांव में ही रोकना है, अगर यह पानी गांव के बाहर चला गया तो फिर भूजल स्तर को नहीं बढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि पानी को रोकने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाए और हेंडपंप, कुआं, ट्यूबवेल जो पानी की कमी के कारण बंद पड़े हैं, उन्हें उपयोग में लाया जाए। गांव के प्रत्येक घर में रिचार्ज पिट, आवासीय बस्ती में वर्षा जल की ड्रेन लाइन पर रिचार्ज पिट, शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेंस्टिंग, घरेलू स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। इसके अलावा मेड़ बंधान, डबरी निर्माण, तालाब निर्माण, कुआं निर्माण आदि भूजल स्तर को बढ़ाने वाले कार्य करने होंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button