IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News प्रदेश में इस दिन बंद रहेगी शराब दुकाने : इसलिए लिया गया फैसला

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  में इस माह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकाने बंद रहेगी। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है। ठग युवती चला रही थी प्लेसमेंट एजेंसी : वनरक्षक की भर्ती के लिए लिए डेढ़-डेढ़ लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती श्वेता देवांगन ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से पहुंच बताकर वनरक्षक की भर्ती के लिए तीन लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए थे।
जानकारी के अनुसार युवती श्वेता देवांगन लोगों को झांसे में ले रही थी। इसे पुलिस ने साधेलाल बंजारे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पकड़ा है। तेलीबांधा थाने में साधेलाल बंजारे ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वन परिक्षेत्र रायपुर में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में पूरे राज्य में वन विभाग में शासन द्वारा सीधी भर्ती के तहत वन रक्षकों की भर्ती प्रकिया से सबंधित शारीरिक परीक्षण का क्रियान्वयन किया जा रहा है। वन विभाग के द्वारा नियमानुसार अधिकृत तटस्थ एजेंसी के द्वारा वर्तमान में शारीरिक परीक्षण लिया जा रहा है। 15 जून को इंटरनेट मिडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि मंगलम सर्विसेस रूम नंबर 506 शुभम कार्पोरेट तेलीबांधा रायपुर के संचालिका द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये एडवांस व नियुक्ति सूची में नाम आने के बाद पांच लाख रुपये लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। युवती बोली – अधिकारियों से कोई सम्पर्क नहीं पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में श्वेता देवांगन ने बताया कि वह बेरोजगारों को प्राइवेट नौकरी दिलवाती है और उसका वन विभाग के किसी भी अधिकारी या अन्य किसी भी उच्चाधिकारी से कोई संपर्क नहीं है। वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल चार लाख 50 हजार रुपये लिए हैं। वह रकम को अपने पास रखी थी यदि आवेदकों का नौकरी लग जाता तो वह रुपयों को स्वयं रख लेती और नौकरी नहीं लगता तो वह उन रुपयों को संबंधित व्यक्तियों को वापस कर देती। वर्तमान में शासन द्वारा विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें वह लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अपना शिकार बना रही थी। पुलिस को आरोपी के पास से लैपटॉप, कम्प्यूटर, वनरक्षक भर्ती संबंधित आवेदन, मोबाईल फोन, रजिस्टर मिले लड़की के साथ शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी पुलिस जुटा रही है।

7 लाख 30 हजार की लूट : आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर, देखिए वीडियो
कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना प्रभारी से 7 लाख 30 हजार की लूटपाट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपियो ंके कब्जे से लूट की नगदी रकम 642000 रूपय के साथ बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अमन कुमार दुबे सुभाष अग्रवाल के कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट इंचार्ज के पद पर कार्य करता है। कंस्ट्रक्शन का काम अभनपुर से पांडुका तक एनएच 13सी का चल रहा है। 14 जून को करीब शाम 07.30 बजे सुभाष अग्रवाल द्वारा अमन दुबे को लेबर पेमेंट आदि का पैसा लेने के लिये रायपुर बुलाया गया था। जिसके बादद सुभाष अग्रवाल ने अमन दुबे को 7लाख 30 हजार रूपये नगद दिया। जिसे अमन ने बैग में लेकर रायपुर से अभनपुर-नवापारा के लिए रवाना हुआ। रात 10 बजे के आसपास अमन ग्राम हसदा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से दो मोटर सायकल में पांच लोग सवार होकर अमन की पीछा करने लगे। अमन जब ग्राम डोगीतराई मोड़ के आगे शिवांस स्कूल के पास पहुंचा था, तभी उनका पीछा कर रहे पांचों बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद पांचों बदमाश अमन के साथ मारपीट करते हुए उस चाकू से वार कर दिया। इससे अमन घायल हो गया। वहीं बदमाशों ने अमन के पास रखें पैसो से भरा बैग, मोटर सायकल एवं आईफोन को लूट कर फरार हो गये। घटना के बाद अमन नवापारा थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीव्ही कैमरों की जांच की। इस बीच पुलिस को आरोपी हुलास साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। हुलास साहू पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने हुलास साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर हुलास ने पहले पुलिस को गुमराह करता रहा। जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल लिया। साथ घटना में संलिप्त 04 अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त 02 आरोपी सन्नी धु्रव एवं चमनदास उर्फ सिंधी उर्फ छोटू की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। जबकि दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 6 लाख 42 हजार रूपये, प्रार्थी की पल्सर बाइक एवं आईफोन के साथ घटना में दोनों मोटर सायकल एवं चाकू को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्नी धु्रव थाना अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध थाना अभनपुर एवं माना में लूट, चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, तोड़-फोड़, आगजनी सहित डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी चमनदास उर्फ सिंधी उर्फ छोटू के विरूद्ध थाना अभनपुर में मारपीट, चोरी, आगजनी, तोड़-फोड़, आबकारी एक्ट सहित आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है जिनमें आरोपियान जेल निरूद्ध रह चुके है। मामले में फरार दो आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button