IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव बने वाराणसी के सरफराज अहमद खान

ब्यूरो चीफ शिवम मणि त्रिपाठी वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल अपने संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के क्रम में विस्तार कर रही है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसी क्रम में वाराणसी के सरफराज अहमद खान को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल खान कादरी के द्वारा सरफराज अहमद खान को राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपने सभी संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। यही वजह है कि वाराणसी के सरफराज अहमद खान को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button