छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा और उपजेल सक्ती का किया गया निरीक्षण

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर  16 जून 2023 सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उपजेल सक्ती  का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये, जहाँ विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर नही पाये गये। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी परिवार जेल में निरुद्ध है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जाएगा। जेल के कर्मचारियों को निरीक्षण समिति द्वारा बताया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जावे ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात किशोरों को संप्रेषण गृह में संरक्षण की प्रारंभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) से श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती पूजा तिवारी संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख), श्री सम्मेसिंह कवंर विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती संतोषी वैष्णव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दीपक बरेठ, अधिवक्ता तथा जेल अधीक्षक श्री सतीश चन्द्र भार्गव एवं जेलों के कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button