IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बस्तर के लोकेश गायकवाड़ को मानस दर्शन जीवन अर्पण के विशेष प्रचार-प्रसार के लिए मिला सम्मान

रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

मानस दर्शन जीवन अर्पण पीयूष वर्षण 3.0 के अलंकरण सम्मान समारोह व पुरूस्कार वितरण समारोह मे तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड़ को मानस दर्शन जीवन अर्पण के विगत 3 माह से विशेष प्रचार-प्रसार के लिए मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार द्वारा अंतराष्ट्रीय कथा मंदाकिनी दीदी मां के कर कमलो से स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।साथ ही गुप्तेश्वर बघेल को निर्णायक जिलाध्यक्ष के रूप मे सम्मानित किया गया ! यह मानस गान महोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन मानस दर्शन जीवन अर्पण के तत्वावधान में बेमेतरा जिला के पिपर भट्ठा गाँव में किया गया । इसमें राज्य के मानस मर्मज्ञ, संगीतकार, गीतकार, लोक कलाकार आदि ने अपनी भावभरी प्रस्तुति प्रदान की ! इस कार्यक्रम के कल्पनाकार है दीपक गुहा सर जी जो विगत तीन वर्षों से सभी राज्य स्तरीय मानस संघों को साथ लेकर कार्य करते आ रहे हैं। उन्हे जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल के नेतृत्व मे बस्तर संस्कृति का स्मृति चिन्ह , संग देव लाल सिन्हा, पिन्टू पटेल को भी सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय समारोह में अतिथि के रुप में आमंत्रित थे सांसद विजय बघेल,अवधेशचंदेल , विधायक आशीष छाबड़ा, संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन उपसंचालक युगल तिवारी जी, पूर्व विधायक सियाराम साहू जी, तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ से गोपाल वर्मा, जगदीश देशमुख, पुरुषोत्तम राजपूत, गुप्तेश्वर बघेल, मोतीलाल राठौर, राजेश गंधर्व, मेघनाथ, चुम्मन, रोशन अचल वैष्णव आदि। श्री राम किंकर शिष्य परिषद बेमेतरा, राज मानस संघ धमतरी से भूषण चन्द्राकर, डाॅ डी एल देवांगन, योगेश्वर साहू, दानीराम और हिरवानी जी। मम राजीव लोचन मानस संघ के जिलाध्यक्ष डा मुन्नालाल देवदास जी को उनके किये गये विभिन्न कार्यो के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।श्री राम सेवा सत्संग समिति , महिला स्वसहायता समूह एवं समस्त ग्रामवासियों पिपर भट्ठा की ओर से बहुत सुंदर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। प्रभावपूर्ण संचालन आत्मा राम साहू, देवलाल सिन्हा, पुनेश्वर, पिंटू, प्रजापति सर, बनपेला सर, मेसूल साहू,आदि के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अनिल रजक जिला मानस संघ अध्यक्ष बेमेतरा द्वारा किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button