IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Bihar News भाजपा द्वारा लोकसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आमसभा अब सेमिनार में हुआ तब्दील : गोपाल शर्मा।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भाजपा संगठन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा संगठन पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आम सभा अब महज सेमिनार में तब्दील हो कर रह गया है। गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लंबी लंबी डींगे हांक रहे थे कि आम सभा में लगभग तीन हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज होगी। लेकिन जब कार्यक्रम करने की बारी आई तो लगभग तीन सौ लोगों की क्षमता वाला जहानाबाद का अब्दुल बारी नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इससे यह साफ है कि भाजपा के संगठन की हैसियत जहानाबाद लोक सभा में कितनी है। उन्होंने यह भी कहा कि वो तो गनीमत मानिए कि जदयू के साथ भाजपा का गठबंधन था तो उसी बहाने भाजपा की नईया पार लग रही थी। लेकिन जैसे ही दोनों के रास्ते जुदा हुए, भाजपा की औकात थाह लग गई। साफ है की अभी तो केवल भाजपा का संगठन अपनी औकात में आया है। वह दिन दूर नहीं जब केंद्र की सत्ता को भी जनता औकात बताएगी और उसे आने वाले आम चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। जनता अब जाग चुकी है। केंद्र की तानाशाही सरकार को देश की जनता अब सत्ता से बेदखल करना चाहती है।उसकी झलक अब जगह जगह दिखाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का भरोसा जागृत हुआ है।। बहरहाल, 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता केंद्र से भाजपा रूपी इस फिरकापरस्त ताकत को जमींदोज कर देना चाहती है। जिसकी बानगी अभी से ही दिखाई पड़ने लगी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button