IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News निकाय उपचुनाव परिणामों पर मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की प्रतिक्रिया

कमलनाथ अपने गृहनगर में कांग्रेस की हार नहीं बचा सकेः मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह

 रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

सागर   खुरई विधानसभा क्षेत्र की बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्र 10 के नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा की इकतरफा जीत पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के प्रति मतदाताओं का अनुमोदन है। उल्लेखनीय है कि यहां भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र महेश यादव ने 791 वोट के भारी अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया है।भाजपा को 887 वोट मिले जबकि कांग्रेस को सिर्फ 96 वोट मिल सके। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी की कल्याणकारी योजनाएं और भाजपा की नीतियों से हो रहे विकास के प्रति प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन है। इन परिणामों से कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ और झूठे वायदों की भी पोल खुल गई है। बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस ने बड़ी मेहनत करके अपना प्रत्याशी ढूंढ़ कर चुनाव में खड़ा किया था। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रत्याशी के पक्ष में जिले और प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने बांदरी के वार्ड में पहुंच कर चुनाव प्रचार किया था। जबकि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह एक बार भी इस चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गये थे। बांदरी के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव लड़ा और कांग्रेस को इतनी बुरी तरह हराया कि कांग्रेस को जमानत बचाना भारी पड़ा। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की भी पोल खुल गई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता ने सिर्फ विकास पर मुहर लगाई है, विकास का समर्थन किया है। कांग्रेस जिस तरह से झूठे वायदे और गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रही है उसका भी जनता ने जबाब दिया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी अपने गृह क्षेत्र में भी कांग्रेस की पराजय नहीं रोक पाए जहां उनको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button