IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News शिविर में तय किए गए फैसले के अनुसार निम्नलिखित ज्ञापन 20 जून को सभी जिलों से प्रेषित किया जाए तथा सभी के पास मैसेज दिया जाए।

रिपोर्टर रफीउल्ला खां रामपुर उत्तर प्रदेश

सभी पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि शिविर में तय किए गए फैसले के अनुसार निम्नलिखित ज्ञापन 20 जून को सभी जिलों से प्रेषित किया जाए तथा सभी के पास मैसेज दिया जाए। आज्ञा से राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह भाटी।
सेवा में श्रीमान प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ
महोदय आपको अवगत कराना है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है तथा इसमें किसानों की अनेकों अनेक समस्या है जिनको लेकर राष्ट्रीय शिविर हरिद्वार में तय किया गया है कि 9 अगस्त को लखनऊ गन्ना संस्थान में भारतीय किसान यूनियन शक्ति एक महापंचायत का आयोजन करेगी जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय आदित्यनाथ योगी जी किसान प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने का कष्ट करें। तथा अपने द्वारा किए गए वादे को जो कि बजट सत्र में पास किया था कृषि की बिजली मुफ्त करने की कृपा करें तथा हरियाणा में एमएसपी की मांग कर रहे भारतीय किसान यूनियन चडूनी के पदाधिकारियों पर लगे सभी मुकदमे वापस लिया लिये जाएं तथा सभी को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए।
निवेदक:- 
समस्त भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button