IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News CM योगी/अयोध्या जनसभा भरतकुंड मंच से संबोधन. 

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या मे बहुत सी परियोजनाएं चल रही है,एक ही नगर मे 32 हजार करोड़ की परियोजनाए देश के अन्य किसी नगर मे नही स्वीकृत है,अभी बहुत सी परियोजनाए और स्वीकृत होने जा रही है रामलला हमारे भावना अनुरूप स्थापित होने जा रहे है, आज विकास कार्यो के लिए पैसे की कमी नही है, पैसे की कमी तब होती थी जब विकास के पैसे मे डकैती डाली जाती थी,लूट होती थी अयोध्या आज बदल रही है,संवर रही है,हर कोई अयोध्या आना चाहता है,हर कोई अयोध्या को देखने के लिए लालायित रहता है भारत भी नौ वर्षो मे बदल रहा है,अगले तीन चार वर्षो मे भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। आज अयोध्या से कनेक्टिविटी बढ़ गयी है, लखनऊ से अयोध्या एक घंटे डेढ़ घंटे मे पहुंच सकते है इस बार अयोध्या दीपोत्सव भव्य होगा,लक्ष्य 21 लाख दीप जलाने का होगा..सुरजकुंड भरतकुंड हर घर मे दीपोत्सव की अभी से तैयारी शुरु करना होगा,अगले वर्ष हमारे रामलला विराजमान होने जा रहे है,अभी से तैयारी शुरु करिये ये अद्भुत क्षण होगा.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button