Jharkhand News गांव में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खुलना विकास की ओर अग्रसर होने का संकेत: भाजपा नेता

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा गांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का खुलना विकास की ओर अग्रसर होने का संकेत है। अब आम खेतिहर मजदूरों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे। उक्त बातें सालगी निवासी सह भाजपा नेता सुभाष सिंह ने कही। सिमरिया प्रखंड के सलगी गांव में बुधवार को मुखिया मनोरंजन सिंह और भाजपा नेता सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से सीएससी बाल विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुभाष सिंह ने कहा कि गांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का खुलना विकास की ओर अग्रसर होने का संकेत है। अब आम खेतिहर मजदूरों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे। मुख्या मनोरंजन सिंह ने इसके लिए स्कूल के निदेशक निरंजन साव को धन्यवाद दिया और भविष्य में सफलता की कामना की। मौके पर दिनेश प्रजापति, मिथलेश सिंह, भैरो साव, सवारथ सिंह, बृजेश कुमार, गुलाब प्रजापति, कन्हैया कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Subscribe to my channel