मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News मिशन क्लीन खजुराहो ग्रीन खजुराहो के तहत महिला मोर्चा निकला सड़कों पर..

✍️ ‌‌रिपोर्टर राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के मिशन क्लीन खजुराहो ग्रीन खजुराहो के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का दल सड़कों पर निकल कर झाड़ू लगाते हुए क्लीन खजुराहो ग्रीन खजुराहो तथा जी-20 का स्वागत है – स्वागत है भाई स्वागत है, के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया, मातृशक्ति की भारी संख्या के साथ खजुराहो नगर के प्रमुख मार्गो से हाथों में तख्तियां लेकर जी-20 को सफल बनाना है और खजुराहो को साफ स्वच्छ रखना है के नारे लिखे हुए थे ।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उर्मिला साहू के नेतृत्व में आज पाहिल वाटिका से स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ जहां से शिव सागर तालाब होते हुए मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे वहां पर पश्चिमी मंदिर समूह के सामने साफ सफाई की गई तत्पश्चात मुख्य मार्केट से होते हुए बस्ती चौराहा पहुंचे और वहां पर जागरूकता रैली का समापन किया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह , जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गौतम, जिला मंत्री संजय रैकवार, पार्षद डॉ राम अवतार चौबे, रवि शंकर नायक, महिला मोर्चा से ज्योति अग्रवाल, महिला मोर्चा बमीठा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पाठक, मंयका गौतम, ज्योति मिश्रा (गोरा सरपंच), श्रीमती सीता तिवारी, बद्री अवस्थी टिकुरी, सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button