Chhattisgarh News सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम हरदी कला की है, जहां घर के किचन के शेड में करंट प्रवाहित होने से सीढ़ी में भी करंट प्रवाहित हो रहा था जिसकी चपेट महिला आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी कला निवासी आशा देवी रजक 40 वर्ष पति संजय रजक, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे नींद से उठने के बाद चाय बनाने के लिए किचन की ओर गई थीं। इसी दौरान किचन के पास सीढ़ी में किसी कारणवश करंट प्रवाहित हो रहा था।

जिसके संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घर की विद्युत वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज के कारण शेड में बिजली प्रवाहित हो रही थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।




Subscribe to my channel