IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News जन सुनवाई में कलेक्टर ने लगभग 100 लोगों की सुनीं समस्यायें

जन सुनवाई में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों से रेडक्रॉस में जमा कराई सहायता राशि

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रति मंगलवार को जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम आज कलेक्टर संजय कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्ट संजय कुमार ने जिले के विभिन्न स्थानों से आये लगभग 100 लोगों की समस्याआंे को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को भी निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई में अधिकांश जन सामान्य की रोजमर्रा की समस्या से जुड़े आवेदन आए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें जन सुनवाई में आने वाली इन समस्याओं को अपने कार्यालयों में निराकरण की कार्यवाही करें

जिससे आवेदकों को जन सुनवाई में अपने आवेदन देने की जरूरत ही न पड़े। कलेक्टर ने जन सुनवाई में देरी से आने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रेड़क्रॉस में सहायता राशि भी जमा कराई गई। उन्होने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जन सुनवाई में अधिकारी समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। जन सुनवाई में मुख्य रूप से पेंशन प्रकरण, राजस्व प्रकरण, पटवारी की शिकायतें, अगजनी की घटना में सहायता, लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षका की जांच आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button