IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News हरदोई में लोक जागरण यात्रा निकालने के बहाने नरेश के गढ़ में सियासी चुनौती देंगे अखिलेश

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब अखिलेश यादव नरेश अग्रवाल के गढ़ में चुनौती देते नजर आएंगे | अखिलेश यादव लोक जागरण रथ यात्रा का तीसरा पड़ाव हरदोई में निकालेंगे | यह पूरा इलाका भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का गढ़ है | अब यहां अखिलेश यादव साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे | नरेश अग्रवाल लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहे हैं | एक वक्त वह मुलायम के करीबी थे | उनके बेटे नितिन अग्रवाल अखिलेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और अब भाजपा सरकार में मंत्री हैं | ऐसे में अब सपा यहां नरेश अग्रवाल के सियासी गढ़ में आकर चुनौती देगी | लोकसभा चुनाव में दोनों पक्षों के लिए यहां का समर प्रतिष्ठा का सवाल बनेगा | सपा पहले यहां कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगी | इसके बाद अखिलेश यादव पूरे इलाके में लोक जागरण यात्रा निकालेंगे और जनता से संवाद करेंगे | सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव पटना में विपक्षी दलों की बैठक से लौटने के बाद इस अभियान में शामिल होंगे | माना जा रहा है यह आयोजन 24 और 25 जून को हो सकता है | सपा प्रमुख इस अभियान में जाति जनगणना पर सामाजिक न्याय को मुद्दा बनाकर भाजपा को हर सीट पर भेजने की कोशिश में है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button