ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  14 जून अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस

रिपोर्टर पुष्पेक सैनी बांदीकुई दौसा राजस्थान

 दौसा :  अजय घूमना रक्तदान कर और रक्तदान करवाकर बचा चुके है हजारों मरीजों की जान । एक कदम मानवता की ओर ग्रुप के संस्थापक अजय घूमना स्वयं अबतक 108 बार रक्तदान कर चुके है। जिसमे 21 बार होल ब्लड,86 बार प्लेटलेट्स और 1 बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है। साथ में अपने ग्रुप के सदस्यों के माध्यम से हजारों मरीजों को रक्त,प्लेटलेट्स,सफेद रक्त कोशिकाओं,प्लाज्मा, क्रयाओ, एफएफपी, आरडीपी आदि उपलब्ध करवा चुके है। अजय घूमना जिले से सिकराय उपखंड के घूमना गांव के निवासी है। अजय घूमना ने अपने जीवन का पहला रक्तदान मार्च 2013 में और अप्रैल 2016 में पहला प्लेटलेट्स दान किया। जून 2021 में जीवन का पहला सफेद रक्त कोशिकाओं का दान किया। जो दौसा जिले के सफेद रक्त कोशिकाओं का दान करने वाला पहला डॉनर बना। अजय घूमना ने एक कदम मानवता की ओर ग्रुप 2017 में बनाया जिसमे 169 एक्टिव सदस्य है।अजय घूमना ने मानव सेवा की प्रेरणा अपनी दादा जी रामनाथ घूमना से ली है। अजय दादा ग्राम पंचायत घूमना से 25 वर्ष सरपंच रहे है। जनता की सेवा में अपना जीवन लगा दिया। अजय भी अपने दादा जी के पद चिन्हों पर चल रहा है रक्तदान की सेवा सभी नि:शुल्क है।1. होल ब्लड:- डोनर 90 दिन बाद में दान कर सकता है। HB 12.5 से ज्यादा होना चाहिए। वजन 48 kg से ज्यादा

2. प्लेटलेट्स:- डोनर 72 घंटे बाद में दान कर सकता है। डोनर की काउंट 2 लाख से ज़्यादा होनी चाहिए। साथ में HB 12.5 से ज्यादा और वजन 60 kg से ज्यादा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button