ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ​रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने ऐतिहासिक रज़ा लाइब्रेरी में लंबे समय से रिक्त पदों को शीघ्र भरने हेतु केंद्रीय संस्कृति मंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर रामपुर की विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘रज़ा लाइब्रेरी’ में लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से जल्द से जल्द भरने का पुरजोर अनुरोध किया है। ​सांसद नदवी ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान रज़ा लाइब्रेरी में कर्मचारियों की भारी कमी की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्ष 1774 में स्थापित यह पुस्तकालय भारत के सबसे प्रतिष्ठित और बहुमूल्य धरोहरों में से एक है। इस पुस्तकालय में 17,000 से अधिक अत्यंत दुर्लभ पांडुलिपियाँ और 80,000 से अधिक मुद्रित पुस्तकें संरक्षित हैं, जो इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का संस्थान बनाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुस्तकालय में कई प्रमुख और तकनीकी पद रिक्त पड़े हैं, जिससे संस्थान के सुचारू संचालन में भारी बाधा आ रही है।


​लाइब्रेरियन / डिप्टी लाइब्रेरियन
​सहायक लाइब्रेरियन ,
​कैटलॉगर / पांडुलिपि विशेषज्ञ ,
​संरक्षण सहायक.
​तकनीकी एवं लिपिकीय कर्मचार.
​सुरक्षा कर्मी .
​सांसद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण पदों के लंबे समय से खाली रहने के कारण दुर्लभ पांडुलिपियों के वैज्ञानिक संरक्षण, शोध सुविधाओं, डिजिटलीकरण (Digitization) के कार्यों और पुस्तकालय के दैनिक प्रशासनिक कामकाज पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। देश की इस अनमोल धरोहर को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाना बेहद आवश्यक है।
​इस ऐतिहासिक संस्थान के महत्व और हमारी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने केंद्रीय मंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि एक पारदर्शी और निश्चित समय-सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सभी रिक्त पदों को भरा जा सके। ये जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button