मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री कृषक ब्याजमाफी योजना 2023 कार्यक्रम जिले के 16081 किसानों का लगभग 16 करोड़ 98 लाख का ब्याज माफ
किसान कल्याण महाकुंभ’ का राजगढ़ से हुआ सजीव प्रसारण

✍🏼 रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्यप्रदेश
मण्डला मंगलवार को जिला मुख्यालय के जेल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कृषक ब्याजमाफी योजना 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद बुलंदशहर उत्तरप्रदेश भोला सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक निवास रामप्यारे कुलस्ते, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, भीष्म द्विवेदी, सुधीर कसार, अनुराग चौरसिया एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्यमंत्री कृषक ब्याजमाफी योजना के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। इस अवसर पर मोहनपुरा राजगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ’किसान कल्याण महाकुंभ’ का सजीव प्रसारण किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संजीव संबोधन देखा एवं सुना गया।

जीएमसीसीबी श्री कोरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कृषक ब्याजमाफी योजना 2023 के अंतर्गत मंडला जिले के 16 हजार 81 किसानों का लगभग 16 करोड़ 98 लाख रू. का ब्याज माफ हुआ है। जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं गरीबों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। इसी प्रकार सिचाई क्षेत्रों में वृद्धि के लिए भी दोनों ही सरकार सघन प्रयास कर रही है।

सांसद भोलासिंह ने कहा कि केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के हर व्यक्ति के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने गरीब, मजदूर एवं अन्य वर्गों के लिए चलाई जा रही केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री भीष्म द्विवेदी ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अन्त्योदय की अवधारणा के तहत जनकल्याण का काम हो रहा है।


Subscribe to my channel