Madhya Pradesh News शिवपुरी जिले से मिल रही है कि एक 24 वर्षीय विवाहिता ने जहर गटक लिया

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
खबर शिवपुरी जिले से मिल रही है कि एक 24 वर्षीय विवाहिता ने जहर गटक लिया जिससे उसकी हालत गंभीर खराब होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने बताया कि उसके पति का अफेयर किसी के साथ चल रहा है इस कारण उसने घटक लिया और उसके साथ मारपीट की। जानकारी मिल रही है कि पत्नी के जहर खाने के बाद उसको अस्पताल न ले जाते हुए उसे नदी में डुबोकर मारने की कोशिश की गई ,जब राहगीरों ने देखा तो पीड़िता को छुडकार उसे थाने ले गए और उसे शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूबी जाटव उम्र 20 वर्ष प्रेम नारायण जाटव निवास खोड ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पूर्व अपनी बडी बहन के देवर से प्रेमनारायण से लव मैरिज की थी। शादी के 2 साल पता चला कि उसका किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था रूबी ने बताया कि उसकी मां ने चार महीने पहले एक मोबाइल दिया था जिसे उसका पति कही गुम कर आया,आज सुबह जब मैंने उस फोन के बारे में पूछा तो मुझे मारपीट करने लगा,तो गुस्से में मेने जहर खा लिया। नदी में डुबोकर मारने का प्रयास रूबी की बडी बहन ने बताया कि मेरी छोटी बहन के घर में सास अकेली थी। देवर दारू के नशे में लुप्त आया था | वह रूबी के जहर खाने के बाद अस्पताल की ओर न ले जाते हुए बल्कि पास की एक नदी है उस पर ले गया और कहने लगा कि आज तेरे को जान से ही मार दूंगा और रूबी को नदी मे डूबाने का प्रयास करने लगा |वही गावं वालों देखा तो उन्होंने रूबी को प्रेमनारायण से छुड़ाया और थाने ले गए जहां से रूबी को अस्पताल भेजा गया,रूबी के साथ उसकी बड़ी बहन आई है।रूबी को अपने बच्चों की चिंता रूबी ने बताया कि शादी के बाद उसके यहां दो बच्चे है,बडा बेटा है जिसकी उम्र 4 साल है वही छोटी बेटी उम्र 3 साल है बेटी मेरे साथ है लेकिन मुझे डर है कि मेरे बेटे कुछ कर न दे |मेरा बेटा उसके पास है



Subscribe to my channel