छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News   अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के जेरीकेन 10 लीटर वाली में करीब 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

आरोपी सुरेंद्र सिन्हा पिता शिव प्रसाद सिन्हा उम्र 29 वर्ष साकिन भुतहा पारा बुंदेला के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.06.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बुंदेला भुतहा पारा में सुरेंद्र सिन्हा नाम की आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर हेतु जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर सुरेंद्र सिन्हा के कब्जे से एक सफेद रंग के जेरीकेन 10 लीटर वाली क्षमता में करीबन 7 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया। जिस पर आरोपी सुरेंद्र सिन्हा के विरुद्ध अपराध कमांक 264/ 23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध आरोपी सुरेंद्र सिन्हा पिता शिव प्रसाद सिन्हा उम्र 29 वर्ष साकिन भुतहापारा बुंदेला को  न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि विजय केंवट,प्रधान आरक्षक 516 शिवनंदन जलतारे , आरक्षक लीला राम साहू,कृष्णा पटेल ,श्रीकांत सिंह, महिला आरक्षक मोनिका जोगी का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button