Jharkhand News पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा 13 जून अफीम तस्करी पर पुलिस की पैनी नज़र है। बावजूद तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि चतरा पुलिस लगातार छापामारी कर अवैध अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में तस्करों को लगातार गिरफ्तारी कर रही है। इसी कड़ी में विगत 12 जून को एक किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में 27 वर्षीय अंगलेश कुमार दांगी पिता इन्द्रदेव दांगी और 25 वर्षीय कृष्णा कुमार दांगी, पिता भुनेश्वर दांगी शामिल है और दोनों सदर थाना क्षेत्र के दारियातु गांव के रहने वाले हैं उक्त जानकारी केदार नाथ राम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चतरा ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी।पुलिस उपाधीक्षक केदार नाथ राम ने बताया कि गिरफ्तारी पुलिस टीम में वशिष्ठनगर थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक गुलाम सरवर , सहायक अवर निरीक्षक लक्षमण प्रसाद याद के अतिरिक्त पुलिस जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि चतरा से गया जाने वाली जयमंगला बस में दो अफीम तस्कर अफीम के साथ गया की ओर जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन से प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी बशिष्ठनगर थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे। उक्त छापामारी दल द्वारा जयमंगला बस को मोरेनवा टोल प्लाजा के पास रोक कर जाँच की गई। जांचोपरांत व्यक्ति अंगलेश कुमार दांगी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता इन्द्रदेव दांगी और कृष्णा कुमार दांगी, उम्र 25 वर्ष, पिता-भुनेश्वर दांगी, दोनो ग्राम-दारियातु, थाना सदर, जिला-चतरा को संदिग्ध स्थिति में पाये जाने पर विधिवत उनकी बदन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अंगलेश कुमार दांगी के दोनो पैर में घुटना से नीचे एनकलेट लगाया हुआ पाया गया। जब एनकलेट को उतारा गया तो दोनो एनकलेट के अन्दर कुल 01 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुआ। जो कृष्णा कुमार दांगी के साथ बिक्री करने हेतु ले जा रहे थे। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्करों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि उक्त दोनो व्यक्ति लावालौंग तरफ अफीम का खेती किये थे। उसी से निकाला गया अफीम को बिहार राज्य के डोभी बिक्री के लिए जा रहे थे। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक किलोग्राम अवैध अफीम, पैर में पहनने वाला दो पीस इंकलेट और दो मोबाइल फोन शामिल है। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ बशिष्ठनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक केदार नाथ राम के अलावा वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एएसआई लक्षमण प्रसाद यादव, आरक्षी उमेश कुमार चौधरी, प्रकाश उराँव आईआरबी और सैट के जवान शामिल थे।