
रिपोर्ट सोनू खान कटिहार बिहार
अमदाबाद थाना परिसर में गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई आयोजित बैठक अमदाबाद थाना अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में की गई आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा मनाया जाएगा जिसको लेकर आयोजित बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया वह इस संबंध में अमदाबाद थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा एक ही दिन है जिसको लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर से आए हुए सभी जनप्रतिनिधि से अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए एवं उन्होंने आगे कहा कि सरस्वती पूजा के मौके पर पुलिस प्रशासन की तैनाती रहेगी उपद्रवी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी वही मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि ने भी अधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा इस मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजहर आलम मुखिया तारिक अनवर, श्वेता राय, गोपाल प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल बारी सरपंच संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सजीम उप मुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पीके संजीव शाह सहित राजीक परवाना ,अजाफुल आलम, महफूज आलम, अरुण सिंह आदि सहित कई बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे



Subscribe to my channel