ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News स्कूल शिक्षा परिवार का तहसील अधिवेश गंगापुर सिटी में संम्पन्न

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 माधोपुर  स्कूल शिक्षा परिवार गंगापुर सिटी का तहसील अधिवेशन भगवती पैलेस में संम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगापुर सिटी विशेष अधिकार अंजली राजौरिया , मुख्य वक्ता एसएसपी प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा सदस्य राज्य सलाहकर परिषद राज्य सरकार प्रदेश महासचिव श्रवण बोहरा व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सवाई माधोपुर गोविंद दीक्षित , डाईट प्रार्चाय रमेश चंद शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेंद्र शर्मा,भरतपुर संभाग प्रभारी उदयभान शर्मा, एसएसपी जिला अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार शर्मा, जिला महामंत्री दिलीप शर्मा उपस्थित हुए। गंगापुर सिटी के विशेषाधिकार अंजलि राजौरिया ने कहा कि निजी विधालयो की शिक्षा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेंद्र शर्मा ने स्कूल शिक्षा परिवार संगठन को ओर अधिक संगठित करने का आवाहन किया।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा व सभी पदाधिकारियों ने विषेशाधिकार अंजलि राजोरिया को ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें आरटीई का बकाया पुनर्भरण दिलवाने,आरटीई भुगतान का समय निर्धारित करने,पिछले तीन वर्षों से निजी स्कूलों के बंद पोर्टल को चालू करने ,निजी स्कूलों में मेरिट होल्डर छात्रों को सरकारी स्कूलों के मेरिट होल्डर छात्रों को मिलने वाली सुविधा भी निजी स्कूलों के छात्रों को मिले,पांचवी बोर्ड की परीक्षा शुल्क में शुल्क नही लिया जावे,क्रीड़ा शुल्क व कोटा मनी शुल्क नही लिया जावे, बोर्ड परीक्षा सेंटर निजी स्कूलों आने पर आरपीएससी की तर्ज पर मानदेय दिया जावे। तससील अधिवेशन में बोंली अध्यक्ष महावीर सिंह नाथावत ,मलारना डुंगर से महेश शर्मा,चौथ का बरवाड़ा से कमलेश शर्मा,खंडार से महावीर गंडासिया, सवाई माधोपुर से पदम सिंह आमेरा, व सभी तहसीलो के कार्यकारिणी के सदस्य व गंगापुर सिटी से सभी निजी स्कूलो संचालक उपस्थित थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button