छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ा किए पाए गए वाहनों पर किया गया कारवाही

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 18 एवं नो पार्किंग में खड़ा किए पाए गए 17 वाहनों पर किया गया कार्यवाही  मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 18400 रूपये समन शुल्क लिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 56 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 18 वाहन के चालकों से 5400 रुपए, अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए पाए गए 17 वाहन के चालकों से 5100 रुपए, मौके पर कागजात फेस नहीं करने वाले 08 वाहन के चालकों से 2400 रुपए, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए गए 04 वाहन के चालकों से 2000 रुपए, नंबर प्लेट स्पष्ट लिखे पाए गए 04 वाहन के चालक से 1200 रुपए , मोटरसाइकिल में तीन सवारी बैठे पाए गए 01 वाहन के चालक से 300 रुपए एवं अन्य धाराओं के तहत 04 वाहन के चालकों से 2000 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया। वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने समझाएं दी जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button