झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News सिख समाज के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस छोटा गुरुद्वारा में मनाया गया।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : सिख समाज के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस रविवार को धनबाद के छोटा गुरुद्वारा में मनाया गया। मौक़े पर शब्द कीर्तन से गुरुद्वारे गूंज उठे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरू अर्जुन देव सिखों के पांचवें गुरू थे। लाहौर में मुगल बादशाह जहांगीर ने घोर शारीरिक यातनाएं देकर वर्ष 1606 ई. में रावी नदी में उन्हें बहा दिया। अर्जुन देव का 407 वां शहीदी दिवस आज यहाँ मनाया जा रहा है। इसे लेकर विभिन्न गुरुद्वारों में सत्संगत का आयोजन किया गया है । सुबह 5 बजे से 10.30 बजे तक कथा कीर्तन का आयोजन किया गया। हजूरी रागी ने गुरवाणी पाठ से संतों को निहाल कर दिया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button