ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News सत्ता के मद में चूर होकर लाइट कटवाने जैसी गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं- रामलाल शर्मा

मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत मोरीजा के बूथ 165 पर विधायक शर्मा ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  सत्ता के मद में चूर होकर लाइट कटवाने जैसी गुस्ताखी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है, यह बात चौमूँ विधायक रामलाल शर्मा ने मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम में ग्राम भोजलावा के बूथ संख्या 165 पर आयोजित कार्यक्रम में कही। मेरा बूथ मेरा कार्यक्रम में पहुँचे विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों ने माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित बूथ कार्यकर्ताओं को विधायक शर्मा ने पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों द्वारा सत्ता के मद में चूर होकर लाइट काटने की जो घिनौनी हरकत की है, वो इनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है, उन्होंने कहा कि यदि सत्ता का मद दिखाना ही है

तो बिजली के बिलों में सरचार्ज के रूप में वसूली जारी फ़्यूल चार्ज राशि को कम करने में दिखाते तो मेरे ख़्याल से आम जनता को राहत मिल सकती थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपका बहुत आभार। इस दौरान भाजपा देहात मंडल बाँसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, रुडमल सेनी, पप्पू सेनी मिस्त्री, श्रवण मुनीम, दयाल सैनी, भूरामल पवार, तेजपाल पवार, नाथूराम पवार, घासीराम सेनी, बाबूलाल बगड़ी, कैलाश पवार, लादुराम पवार, रामू टोडावता, फ़ेलूराम साँखला, रामेश्वर पवार, छितर मल पवार, लादुराम सेनी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button