छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर   आरोपी सुरेंद्र रत्नाकर उम्र 23वर्ष साकिन सेमरा थाना नवागढ़ के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध किया गया ! आरोपी के विरुद्ध धारा 376,506 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम सेमरा के सुरेंद्र रत्नाकर   को पीड़िता के घर ग्राम बेल्हा आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है उसके बाद शादी करूंगा कह कर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया अब शादी करने से इंकार कर रहे हैं । पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में 263/23 धारा 376, 506 भा द वि 4,6 पास्को एक्ट के अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।  महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुरेंद्र रत्नाकर पिता मंगलू राम रत्नाकर उम्र 23 वर्ष साकिन सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12/06/2023को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, पर प्रधान आरक्षक प्रधान आरक्षक 403 रूद्र नारायण कश्यप ,आरक्षक द्वारिका साहू, प्रवीण साहू, महिला आरक्षक पूजा कटकवार का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button